jabalpur
जबलपुर हनुमानताल में महिला की सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत, जानिए पूरी अपडेट

एक और संदिग्ध महिला की मौत
प्रोटोकाल के तहत होगा अंतिम संस्कार
जबलपुर। जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसी बीच जो जानकारी मिली है उसके तहत ठक्करग्राम हनुमानताल निवासी कनीजा बानो पिता मोहम्मद हारुन की 9 मई की रात पौने ग्यारह बजे संदिग्ध मौत हो गई थी। इस कारण उसका अंतिम संस्कार प्रोटोकाल के तहत किया जायेगा। जिसमें उसके परिजन भी शामिल हो रहे हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव ये रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।






