Saturday, May 23, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में पदस्थ चिकित्सक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, देर रात फिर मिले 6 कोरोना संक्रमित

जबलपुर । गुरुवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में छह और व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं ।

नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में परिवार के पहले संक्रमित मिले सदस्यों के सम्पर्क में आया ।

लक्ष्मी परिसर कटंगा निवासी 28 साल का युवक, शिव मंदिर के पीछे भानतलैया निवासी पूर्व में संक्रमित मिले

व्यक्ति के सम्पर्क में रही 20 साल की युवती, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में पदस्थ कृषि उपज मंडी के पीछे वत्सला पैराडाइज निवासी चिकित्सक उम्र 32 वर्ष, राधाकृष्ण मन्दिर के पास राँझी निवासी पूर्व में पॉजिटिव में पॉजिटिव मिले

व्यक्ति के सम्पर्क में रहीं 75 वर्ष की दो वृद्ध महिला एवं गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुई कमिश्नर सोसायटी शंकरशाह नगर निवासी 58 साल की महिला शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम