CoronajabalpurLatest

जबलपुर से बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव एक और महिला की मौत

जबलपुर। यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला । जबलपुर में फिर चिंता वाली खबर आई है यहां कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने दम तोड़ दिया

आधारताल निवासी पचपन वर्षीय सरोज राजपूत महिला रोगी को कोविड सस्पेक्ट होने, हाई रिस्क को-मोरबीडिटीस होने एवं साँस लेने में तकलीफ़ होने के कारण मेडिकल कालेज अस्पताल में दिनांक 19-20 जून की दरम्यानी रात को दो बजे भर्ती किया गया था।

प्राप्त हिस्ट्री अनुसार वे पिछले कई वर्षों से उच्च रक्तचाप, एवं ह्यपोथरोइडिसम से ग्रस्त थी । भर्ती के समय उन्हें साँस लेने में तकलीफ़ थी एवं मधुमेह ( अनियंत्रित ) की बीमारी का भी पता पहली बार लगा।

उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटरी सपोर्ट पर रखा गया । उनकी एक्स रे जाँच अनुसार उन्हें फेफड़ों में गम्भीर निमोनिया की समस्या सामने आई।
पिछले कई वर्षों से विभिन्न कोमोरबीडिटीस होने से वे हाई रिस्क केस थी ।

उपरोक्त बीमारियों के कारण दिनांक बीस जून को दिन के समय ढाई बजे उनका दुःखद निधन हो गया । मत्यु उपरांत उनकी कोविड 19 जाँच पॉजिटिव प्राप्त हुई |

Back to top button