जबलपुर, यशभारत आशीष शुक्ला जबलपुर से गोंदिया होकर चांदा फोर्ट के लिए चलने वाली नई ट्रेन 02274 का शुभारंभ रविवार 21 फरवरी को होने जा रहा है. इस ट्रेन के साथ ही रीवा से इतवारी (नागपुर) के लिए चलने वाली ट्रेन का भी शुभारंभ इसी दिन किया जाएगा. दोनों ही ट्रेनों का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर आयोजित समारोह में वर्चुअल शुभारंभ के बाद स्थानीय सांसद तथा जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना करेंगे*
जबलपुर से गोंदिया होकर चांदा फोर्ट नई ट्रेन का रविवार 21 फरवरी से शुभारंभ

