जबलपुर सिंगरौली, भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द शुरू होंगी

जबलपुर। सिंगरौली जबलपुर तथा जबलपुर भोपाल के बीच  स्टेशनों में जल्द ही यात्रियों की चहल पहल दिखेगी।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही रौनक दिखाई देगी। वही यात्रियों की चहल-पहल शुरू होने वाली है। रेल्वे बोर्ड से मिले निर्देश के बाद 4 ट्रेन मंडल रेल प्रसाशन द्वारा चलाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार से ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी।

रेल बोर्ड से मिले दिशा निर्देश और गाइड लाइन के मुताबिक एक राज्य से दूसरे राज्य तक ट्रेन चलाने के लिए वहां के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से चर्चा कर ट्रेनों को चलाया जा सकता है।

इसके बाद पमरे जबलपुर मंडल ने ट्रेन क्रमांक 01151/01152 सिंगरौली इंटरसिटी,02291/02292 ओवर नाईट, 02185/02186 हबीबगंज-रीवा इंटरसिटी और 02289/02290 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये सभी ट्रेनें मेल/एक्सप्रेस की तर्ज पर पूरी तरह आरक्षित होंगी। रिजर्वेशन टिकट वाले यात्री ही उक्त ट्रेनों में यात्रा करने अधिकृत होंगे।

वेटिंग टिकट यात्रियों को प्लेटफार्म के भीतर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। बताया जाता है कि सोमवार तक उक्त चारों ट्रेन जबलपुर से चलने लगेगी। अधिक जानकारी के लिए ICMS और NTES पर भी ट्रेनों को देखा जा सकता है।

Exit mobile version