Site icon Yashbharat.com

जबलपुर शहर में 3 नए वार्ड बनाने का प्रस्ताव

jbp nagar nigam

जबलपुर। नए परिसीमन के मद्देनजर मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में 3 नए वार्ड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें 2 वार्ड पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जबकि 1 वार्ड उत्तर मध्य विधानसभा में प्रस्तावित है। वार्ड विस्तारीकरण के इस काम में कोई भी व्यक्ति 17 जनवरी तक दावे आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है। जनगणना न होने के चलते पुराने जनसंख्या के आंकड़ों को आधार मानते हुए वार्ड बढ़ाए जा रहे हैं।

वार्डों का हिस्सा काटकर बनाए जा रहे हैं नए वार्ड

खास बात ये है कि परिसीमन की इस प्रक्रिया में शहरी सीमा से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, बल्कि दूसरे वार्डो का हिस्सा काटकर नए वार्ड बनाए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में 2011 में आबादी करीब 12 लाख 6 हज़ार 606 थी इसके आधार पर साल 2014 में वार्डों का परिसीमन किया गया था और वार्डों की संख्या 70 से बढ़ाकर 79 की गई थी। प्रति वार्ड जनसंख्या का औसत 13 से 16 हज़ार निर्धारित किया गया था।

3 नए वार्ड बनाने का प्रस्ताव

अब जब 3 नए वार्डों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, इस लिहाज से अब वार्ड में 14414 की औसत जनसंख्या मानी जा रही है। बहरहाल अभी दावे और आपत्तियों आमंत्रित की गई हैं, इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Exit mobile version