Site icon Yashbharat.com

जबलपुर वेटरनरी कालेज में तेंदुआ तो है मगर कहां ?, 6 कैमरे भी नहीं ढूंढ पाये, देखें VIDEO

27 10 2020 leopard in jabalpur veterinary college mp 20201027 142243

Jabalpur news जबलपुर। जबलपुर के वेटरनरी  कॉलेज कैंपस में तेंदुआ होने की पुष्टि तो हो गई मगर यह कहां छिपा बैठा है इसका पता अभी तक नहीं लग सका।

स्माल एनिमल रिसर्च की लैब में लगे कैमरों में तेंदुआ की तस्वीर कैद हो गई है। यह तस्वीर रविवार रात की है। वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात वेटरनरी कॉलेज की बाउंड्रीवॉल और सर्किट हाउस के आसपास 6 कैमरे लगाए।

सुबह इन केंद्रों की जांच की गई तो किसी तरह की तेंदुआ की तस्वीर सामने नहीं आई है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ यह जगह छोड़ चुका है। वेटरनरी कॉलेज के डीन डॉ आरके शर्मा ने बताया कि तेंदुआ की उम्र तकरीबन 2 साल है और वह कैंपस में फिलहाल नहीं है, लेकिन 2 दिन पूर्व सामने आए विभाग की कैमरे की रिकार्डिंग के बाद यह पुष्टि है कि वह यह आया था।

वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे के अलावा जाल, पिंजरा समेत सभी उपकरण रखे हैं। वेटनरी विवि के वाइल्ड लाइफ कॉलेज एक्सपोर्ट ने तेंदुआ के बेहोश करने के उपकरण भी तैयार किए हैं। हालांकि मंगलवार की सुबह दोनों विभाग के हाथ खाली रहे।

Exit mobile version