Site icon Yashbharat.com

जबलपुर मे निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, आठ लोग घायल

Building roof

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर दब गए. मजदूरों को निकालने के लिए नगर निगम की टीम और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी है.

जानकारी के अनुसार, शहर के तिलवारा क्षेत्र के कौशल्या धाम के पास सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा ढह गया. इस घटना में छज्जे के नीचे काम कर रहे दो दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए. घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मलबे से मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रही है.

बताया जा रहा है मलबे में दबे 8 लोगों को निकाल जा चुका है. पुलिस के पहुंचने पर घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और मजदूर दबे हुए है जिनकों निकालने के लिए रहात बचाव कार्य जारी है.

पुलिस की एक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है. हालांकि, जांच पूरी होने पर ही हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी.

Exit mobile version