jabalpurLatest

जबलपुर में MPEB के सेवानिवृत्त अधिकारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले मौत, प्रोटोकाल के तहत अंतिम हुआ संस्कार

जबलपुर, यशभारत। रामपुर निवासी सत्यानंद विहार कालोनी सेवानिवृत्त म.प्र. वि. मंडल के वेलफेयर आफिसर राजकुमार प्यासी के हाथों में दर्द था। पहले वे अपना दर्द बताने डॉ. सुले के अस्पताल गए, वहां से उन्हें डॉ. भंडारी के यहां भेजा गया जहां चिकित्सकों ने कहा पहले कोरोना टेस्ट कराएं फिर आपके आगे का इलाज होगा। जहां से विक्टोरिया अस्पताल गए यहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवा दिया यहां उनका कोरोना टेस्ट के लिए सेम्पल निकाला गया लेकिन जब तक रिपेार्ट आती उनकी हृदयघात से मौत हो गई। लेकिन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट न आने के कारण उनका अंतिम संस्कार प्रोटोकाल के तहत किया गया। जहां उनके करीब के परिजन पहुंचे थे। रिपोर्ट न आने पर कि वे पॉजिटिव हैं या निगेटिव हैं इसको ध्यान में रखते हुए श्री प्यासी का प्रोटोकाल के तहत हिन्दू धर्म रीति रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके खास परिजन पहुंच गए थे। इस अंतिम संस्कार में भी मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर पूरे समय मौजूद रहे। यहां उल्लेखनीय है कि अब जिला प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर जरा भी चूक करने की स्थिति में नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम