jabalpur

जबलपुर में सोमवार की रात 14 कोरोना पॉजिटिव और बढ़े

आशीष शुक्ला…

जबलपुर – सोमवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में 14 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में नर्मदा नगर बिलहरी निवासी 79 वर्ष की वृद्ध महिला, आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी 69 साल और 31साल का पुरुष, विद्या भवन खटीक मोहल्ला जूड़ी तलैय्या निवासी 23 साल की महिला,शामिल हैं ।

वहीं आमनपुर जैन मंदिर के सामने रहने वाली 43 साल की महिला, चाचा किराना स्टोर्स के सामने सिद्ध बाबा लालमाटी निवासी 53 साल की महिला, बेलबाग कंजर मोहल्ला निवासी 65 वर्ष का पुरूष, शास्त्री बिहार कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी 67 साल की महिला भी पॉजिटिव आई।

इसी तरह लाल पान भण्डार के पास त्रिमूर्ति नगर निवासी 36 साल का पुरूष एवं 31 वर्ष की महिला, सोनपुर खमरिया वार्ड नम्बर-79 निवासी 19 साल का युवक, बड़कुल शॉपिंग मॉल पनागर में काम करने वाला छोटी खेरमाई के पास जयप्रकाश नगर पनागर निवासी 26 वर्ष का युवक तथा आर्य समाज मन्दिर के पास गोरखपुर निवासी 44 साल की महिला और 17 वर्ष का युवक शामिल है ।

Back to top button