Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में सोमवार की देर रात मिली रिपोर्ट्स में 10 और नए कोरोना पॉजिटिव

Jabalpur rail station

जबलपुर, यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला।सोमवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में 10 और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

नये कोरोना मरीजों में *गुडलक अपार्टमेंट के सामने गुप्तेश्वर में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य 46 और 49 वर्ष की महिला एवं 52 और 55 साल के पुरुष शामिल हैं । इनके अलावा आदर्श नगर साईं मन्दिर के पास नर्बदा रोड निवासी पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

इनमें 32 ,58 व 32 वर्ष की महिला एवं 4 साल का बालक शामिल है। आज सोमवार की रात मिले दो अन्य कोरोना संक्रमितों में सराफा में जैन मंदिर के सामने रहने वाले 65 वर्षीय तथा पूर्वी निवाडग़ंज पान दरीबा मार्ग निवासी 68 वर्षीय वृद्ध हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 607 हो गई है । इनमें से 418 स्वस्थ हो गये हैं और 16 की मृत्यु ही गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 173 हो गये हैं ।

Exit mobile version