Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में शनिवार की सुबह 14 पॉजिटिव और मिले

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला…

जबलपुर, यशभारत । शनिवार की सुबह मिली जाँच रिपोर्ट्स में चौदह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

कोरोना संक्रमित पाये गये इन लोगों में केशरवानी धर्मशाला सरकारी कुआँ निवासी 24 वर्ष की युवती, उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती निवासी 43 साल की महिला, आजाद नगर राँझी निवासी 33 साल की महिला, जियोमिन फेक्ट्री गोसलपुर के 26 वर्ष,30 वर्ष एवं 35 वर्ष के कर्मचारी, एसबीआई के एटीएम के पास कंचनपुर आधारताल निवासी 27 वर्ष का युवक, नयागांव रामपुर निवासी विक्टोरिया अस्पताल का भृत्य उम्र 34 साल, ढोलक बस्ती गोहलपुर निवासी 15 साल की बालिका, पुलिस लाइन निवासी पुलिस कैंटीन में काम करने वाली कर्मचारी की 15 साल की बेटी, सी ओ अपार्टमेंट नेपियर टाउन निवासी 39 वर्ष का पुरुष, विश्विद्यालय परिसर पचपेढ़ी निवासी 40 वर्ष की महिला, साउथ मिलौनीगंज निवासी 66 साल का पुरूष तथा शारदा नगर आईटीआई माढ़ोताल निवासी 51वर्ष की महिला शामिल है ।

Exit mobile version