Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 93.32 प्रतिशत, आज 46 नये कोरोना मरीज मिले

images 10

Jabalpur corona updates आशीष शुक्ला

जबलपुर, यशभारत। –कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार 30 अक्टूबर को 64 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 976 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 46 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 64 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 920 हो गई है ।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.32 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.32 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 46 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 773 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है ।जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 203 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 650 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 643 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Exit mobile version