Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में रविवार शाम को नाै कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट, कुल 565 संक्रमित

corona

जबलपुर । आज रविवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में नौ और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

पॉजिटिव मिला व्यक्ति उम्र 55 वर्ष नायक गारमेंट्स जवाहरगंज का निवासी है । उसकी निवाडग़ंज और कृषि उपज मंडी में गल्ले की दुकान एवं जवाहरगंज में कपड़े की दुकान है ।

यह व्यक्ति पिछले सात दिन से बीमार था । इसके अलावा आज शाम पाये गये अन्य आठ कोरोना मरीजों में चार पुरुष और चार महिलायें शामिल हैं ।

इस तरह शनिवार की रात 8 बजे से रविवार की रात 8 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में मिले 26 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 565 हो गई है ।

इनमें से 409 स्वस्थ हो चुके हैं और आज हुई 50 वर्ष की महिला की मृत्यु को मिलाकर 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 141 हो गये हैं।

Exit mobile version