Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में मिले 45 कोरोना संक्रमित, 50 स्वस्थ होकर पहुंचे घर

Jabalpur rail station

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 9 दिसम्बर को 50 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 529 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 45 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 50 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 980 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 95.42 प्रतिशत हो गया है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 45 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 651 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 228 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 443 रह गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 538 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये।

Exit mobile version