Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में मासूम बेटी के साथ फांसी पर झूला रिक्शा चालक, पत्नी से हुआ था विवाद

fansi

जबलपुर, सृजन शुक्ला।  मध्य प्रदेश के जबलपुर के हनुमान ताल थाना अंतर्गत पिता और बच्ची का एक साथ फांसी लगाने का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर पिता ने अपनी बेटी के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

 

8 साल की बच्ची और 35 वर्षीय रिक्शा चालक का पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, आज जब पुलिस को 10:00 बजे सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पिता-पुत्री फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

क्या है मामला

रामकृष्ण सोंधिया पेशे से रिक्शा चालक था, जो कि रीवा ग्राम बेलवा से आकर यहां रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था। जबलपुर में प्रेम सागर चौकी के पीछे वह किराए के मकान में रहता था, पिछले कुछ दिनों से उसका लगातार अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था ,जिसके बाद पत्नी गुस्से में आकर मायके चली गई थी। पिता पुत्री घर में अकेले थे और काफी देर से घर कादरवाजा बंद था, जिसके बाद मकान मालिक ने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया पर राम कृष्ण ने जब दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस दरवाजा तोड़कर जब कमरे के अंदर पहुंची तो बड़ा ही वीभत्स दृश्य सामने था जहां पर एक तरफ पिता वहीं दूसरी तरफ पुत्री फांसी पर लटकी हुई थी तथा प्रारंभिक जांच में यह केस आत्महत्या का प्रतीत होता दिख रहा है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है

Exit mobile version