Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में भी प्लाज़्मा थेरेपी से होगा इलाज, यशभारत की खबर के बाद कलेक्टर के आदेश

corona

आशीष शुक्ला..

यश भारत खबर का असर हुआ है। आज प्लाज्मा थेरेपी को लेकर किये गए ध्यानाकर्षण के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर भरत यादव ने प्लाजमा थेरेपी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कोरोना से स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों से प्लाज्मा डोनेट करने का आग्रह करते हुये कहा कि वे इसके लिये कल से ही मेडिकल कॉलेज के डॉ नीरज जैन से सम्पर्क कर सकतें हैं।

कलेक्टर भरत यादव ने आज मंगलवार 28 जुलाई की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी की व्यवस्थायें लगभग पूरी हो चुकी हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना से स्वस्थ हुये व्यक्ति अपना प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना के गम्भीर मरीजों का जीवन बचाने में मदद कर सकते हैं।

Exit mobile version