jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में बेजरोगारी के चलते एक और झूला फांसी पर तनाव के चलते अधेड़ फांसी पर झूला

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में एक 45 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । युवक बेरोजगार था और से शराब की लत लग गई। शराब नहीं मिलने से वह परेशान रहता है। तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पनागर में भी एक युवक ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगा ली थी। बिलहरी में परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

गोरा बाजार पुलिस ने बताया कि बिलहरी क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास रहने वाले जगदीश अहिरवार उर्फ जग्गू उम्र 45 वर्ष के फांसी लगाए जाने की सूचना पर पहुंचे तो मृतक के भाई राजू अहिरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:00 एवं 5:00 बजे करीब परिवार वाले जग्गू को उठाने गए तो उसने कमरा नहीं खोला।

बड़ेे भाई राजू ने दरवाजा खोला तो मृतक जग्गू फांसी पर झूला पाया गया। राजू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि जग्गू अहिरवार शराब का सेवन करता था और इसी वजह से से उसने फांसी लगा ली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम