Wednesday, April 29, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

जबलपुर में पूरे नवरात्र थमा था कोरोना संक्रमण, आज भी हालत ठीक

आशीष शुक्ला…

जबलपुर के लिए राहत की खबर यह है कि पूरे नवरात्र कोरोना का कहर थमा था। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फेस्टिव सीजन में भीड़ भाड़ के कारण इस दौरान कोरोना की दूसरी लहर चलने की संभावना व्यक्त की गई थी लेकिन इसे ईश्वरी कृपा ही कहें कि पूरे नवरात्र जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा था।

जनिये अब तक के कोरोना के हालात

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 25 अक्टूबर को 61 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 990 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 53 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 61 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 640 हो गई है ।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92.46 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 92.46 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 53 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 589 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 198 ही है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 751 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1हजार 655 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम