जबलपुर में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 100 से ज्यादा इंजेक्शन जब्त
drugs_imafiya
Jabalpur Crime News हनुमानताल पुलिस ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 100 नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपित का नाम शमीम अंसारी पिता खुर्शीद अंसारी(44) है।
हनुमानताल पुलिस को सूचना मिली थी कि शमीम अंसारी नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में बूढी खेरामाई इलाके में खड़ा है।
पुलिस ने इस सूचना के बाद वहां दबिश दी तो आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा, इसके बाद जब घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया तो उसने अपना नाम शमीम अंसारी बताया।
इसके बाद पुलिस ने एक स्वतंत्र साक्षी के सामने उसकी सफेद बोरी की तलाशी ली तो उसमें नशे के करीब 100 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस पूछताछ में शमीम ने बताया कि वो नशे का एक इंजेक्शन 150 रुपए में बेचता था।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले इंजेक्शन बेचने का इनका गिरोह है। करीब एक साल से ये नशे के इंजेक्शन बेच रहा था, पहले भी इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन जमानत मिलने के बाद इसने वापस नशे के इंजेक्शन बेचने शुरू कर दिए।
उन्होंने यह भी बताया कि इनके नशीले इंजेक्शन बेचने वालों के पास इसकी बड़ी खेप रहती है, लेकिन ये उसे टुकड़ों में अलग-अलग जगह छिपाकर रखते हैं, ताकि एक साथ पूरा माल न पकड़ा जाए। ये युवाओं को इसकी लत लगाते हैं, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है।