Latest

जबलपुर में तीन कन्टेनमेन्ट जोन हटे और 3 नये बने, जनिये नए कन्टेनमेट जोन

जबलपुर, (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला) जबलपुर में पिछले 21 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिलने से जहां तीन कन्टेनमेन्ट जोन हटा लिये गये हैं, वहीं नए मरीज मिलने के बाद 3 नए कन्टेनमेट जोन बना लिए गए हैं। जिन कन्टेनमेट को हटाया गया उनमें सर्वोदय नगर, नगीना मस्जिद और बहोराबाग शामिल हैं ।

तीनों कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई करने का आदेश आज जिलादण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने जारी कर दिया है ।

कोरोना के नये प्रकरण मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा आज गुरुवार को तीन नये कंटेन्मेंट जोन भी बनाये गये हैं ।

नये बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में बड़ी ओमती, आजाद नगर गोकलपुर और न्यू शास्त्री नगर शामिल है ।

बड़ी ओमती कन्टेनमेन्ट जोन में उत्तर सिविल लाइन तकी रजा कम्पाउंड के आस-पास के क्षेत्र को, आजाद नगर, गोकलपुर कंटेन्मेंट जोन में आजाद नगर के आसपास के क्षेत्र को और न्यू शास्त्री नगर त्रिपुरी वार्ड कन्टेमेंट जोन में सेंट आगस्टीन स्कूल के पास न्यू शास्त्री नगर के आस-पास के क्षेत्र को शामिल किया गया है ।

Back to top button