Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में टीका लगने के बाद भी दो GRP कर्मी पॉजिटिव हुए

Jabalpur rail station

जबलपुर यश भारत। जीआरपी थाने में उस समय और हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब कोरोनावायरस के दो बार टीका लगने के बावजूद भी दो जीआरपी कर्मी पॉजिटिव निकले पॉजिटिव निकलने की खबर के बाद जीआरपी कर्मी सकते में है।

इस संबंध में जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाने में पदस्थ एक आरक्षक एवं एएसआई को पूर्व में कोरोनावायरस का एक टीका लग चुका था इसके एक माह बाद उन्हें दोनों को दूसरा टीका भी लगाया गया टीका लगने के बाद दोनों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था दोनों जीआरपी कर्मियों द्वारा टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पाए गए।

दोनों टीका वेअसर होने की खबर जैसे ही जीआरपी के अन्य कर्मियों को लगी तो टीका को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया बहरहाल दोनों जीआरपी कर्मी की क्वॉरेंटाइन किया गया।

Exit mobile version