Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में जारी है कोरोना की रफ्तार आज 77 नये पॉजिटिव मिले

images 10

जबलपुर Corona News आशीष शुक्ला..
जबलपुर में दिवाली के बाद सेे कोरोना की बढ़ती रफ्तार जारी है। आज शनिवार को 77 नये कोरोना पॉजिटिव मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 21 नवम्बर को 53 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 715 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 77 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 53 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 805 हो गई है और रिकवरी रेट 93.18 प्रतिशत हो गया है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 77 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 742 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 218 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 719 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 651 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version