Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में जारी है कोरोना संक्रमण, आज फिर मिले 44 पॉजिटिव

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 21 दिसम्बर को 41 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 689 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 44 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 41 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 490 हो गई है और रिकवरी रेट 95.66 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 44 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार 146 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 236 ही है जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 420 हो गये हैं।

कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 512 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Exit mobile version