Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में घट रही कोरोना की रफ्तार, रिकव्हरी रेट 91 फीसदी से ऊपर

IMG 20200922 WA0047

आशीष शुक्ला.. Jabalpur corona news

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। आज 62 नए मरीज मिओए तो 67 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जबलपुर में रिकव्हरी रेत 91 प्रतिशत से ऊपर हो गया है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 17 अक्टूबर को 67 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 135 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 62 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 67 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 092 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.44 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.44 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 62 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 130 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 193 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 845 हो गये हैं आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 430 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version