जबलपुर में कोरोना से 35 वर्षीय युवक की मौत, शहर में दहशत
आशीष शुक्ला..
जबलपुर में दिनांक 09 /08/20 को शाम 5:00 बजे मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में हनुमान ताल जबलपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष को बुखार, कमजोरी और वजन कम होने की शिकायत की वजह से कोविड सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती किया गया।
उनको ये तकलीफ़ 15 दिन से थी। उन्हें जांच में निमोनिया और टीबी का संदिग्ध बताया गया । लगातार इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया।
उन्हे वेंटिलेटर पर भी रखा गया। दिनांक 10/08/20 को रात 08:30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट कल रात पॉजिटिव आई।
चिकित्सकीय टीम
मेडिकल कालेज जबलपुर

