jabalpur

जबलपुर में कोरोना से महिला अधिकारी की मौत

जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री में कार्यरत महिला अराजपत्रित अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

ओ एफ के में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ महिला अराजपत्रित अधिकारी की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

जांच में पाज़िटिव पाये जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान चंपा नगर निवासी उक्त महिला की मौत हो गई। उसकी एक पुत्री दिल्ली में है।

जबकि 23वर्षीय पुत्र साथ ही रहता है।58वर्षीय महिला को अपने पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम