Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना से बड़ी राहत, मिले 11 नये पॉजिटिव तो 20 हुए स्वस्थ

images 10

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला। जबलपुर में गुरुवार को कोविड से राहत मिली है। कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरुवार 11 फरवरी को 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 783 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 11 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 20 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 007 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.44 प्रतिशत हो गया है।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 11 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 427 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 251 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 169 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 857 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version