Latest

जबलपुर में कोरोना से एक और मृत्यु, 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, यश भारत। दमोह नाका, जबलपुर निवासी एक बुजुर्ग पुरुष उम्र 70 वर्ष को 14/08/20 को रात 11:00 बजे मेडिकल लाया गया।

मरीज को 2 दिन से बुखार और सुबह से साँस लेने मे तकलीफ थी। मरीज का कोविड सैंपल 13/08/20 ko गया था जिसकी रिपोर्ट 14/08/20 को पॉजिटिव आई।

मरीज को पहले से ही हाइपरटेंशन, शुगर और दिल की बीमारी थी। भर्ती के समय मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। मरीज इससे पहले शैलबी हॉस्पिटल में भी भर्ती रहा ।

मरीज को इलाज में क्रिटिकल केयर यूनिट में हाइ फ्लो आक्सीजन पर रखा गया, उन्हे बीपी, शुगर और दिल की बीमारी का भी साथ में इलाज दिया गया । लेकिन मरीज को बचाया नही जा सका। उनकी मृत्यु 16/08/20 को सुबह 11:15 बजे हो गया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम