Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना से आज सबसे बड़ी राहत, मिले 35 नए पॉजिटिव

images 10

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार 27 अक्टूबर को 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 586 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 35 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 743 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92.68 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 92.68 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं* कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 35 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 670 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 201 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 726 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 731 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version