Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना संक्रमित क्षेत्र में हाथीताल सहित तीन नये कंटेनमेंट जोन बने

Jabalpur rail station

जबलपुर । कोरोना के एक से अधिक पॉजिटिव प्रकरण मिलने के कारण तीन नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं ।

नये बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में जनपद पंचायत शहपुरा ग्राम मगरमुहाँ, सनातन धर्म मन्दिर हाथीताल का प्रभावित क्षेत्र और सुभद्रा नगर राइट टाउन का प्रभावित क्षेत्र शामिल है ।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर  भरत यादव ने तीनों क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन बनाने का आदेश आज शनिवार को जारी कर दिया है ।

Exit mobile version