Sunday, April 12, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 28 डिस्चार्ज तो 48 नये मरीज मिले

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 16 नवम्बर को 28 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 351 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 48 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 28 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 584 हो गई है और रिकवरी रेट कम होकर 93.70 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 48 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 429 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 213 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 632 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 338 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम