Coronajabalpur

जबलपुर में कोरोना संक्रमित आज एक और महिला की मौत

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। जबलपुर निवासी 57 वर्षीय महिला को दिनांक 08 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे मेडिकल कॉलेज में सुख सागर क्वारनटाइन सेंटर से रेफर किया गया था वे वहाँ 05 अगस्त से आइसोलेशन में थीं।

वे पहले से ही मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित थीं।उनका सैंपल 02/08/20 को लिया गया था। मरीज को 2 दिन से बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी।

हालत गंभीर होने के कारण उन्हे BIPAP के द्वारा आक्सीजन दी गयी, क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, साथ ही शुगर और बीपी का इलाज भी किया गया, परंतु उन्हे बचाया नही जा सका।  उनकी मृत्यु दिनांक 10/08/20 को दोपहर 3:55 पर हो गयी।

Back to top button