Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना मरीज अस्पताल की खिड़की से नीचे कूदा, गंभीर

09 10 2020 corona patient jump from window 2020109 123812

जबलपुर। शहर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बाथरूम की खिड़की से एक कोरोना मरीज ने छलांग लगा दी। कमर के बल गिरने के बाद उन्हें गभीर हालत में वेटिंलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मु‍ताबिक कटनी जिले के कुआं गांव निवासी इस कोरोना पॉजिटिव मरीज को तीन अक्टूबर को कटनी के अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया था, जहां उन्हें कोविड अस्पताल, स्पाइनल इंजुरी सेंटर में भर्ती किया गया था। जानकारी के मुताबिक सात अक्टूबर को इन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत के चलते सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां गुरुवार को भी उन्होंने कूदकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन मरीज को रोक लिया गया और फिर अस्पताल की खिड़की में जाली लगा दी गई थी।

जिसके बाद मरीज को रात में मनोचिकित्सक को दिखाया गया और उनकी काउंसलिंग करने के बाद दवाइयां दी गई थी। शुक्रवार सुबह चार बजे मरीज ने फिर से नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद करीब साढ़े बजे वे बाथरूम में गए और उसकी खिड़की से नीचे कूद गए। घटना के बाद हंगामा मच गया और उन्हें तुरंत गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया। यह भी बताया जा रहा है कि मरीज को पहले ही दिल के वाल्व में खराबी थी और इसका ऑपरेशन भी हो चुका है। ऐसे में कमर के बल गिरने की वहज से मरीज की कमर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आ रही है

Exit mobile version