jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में कोरोना पॉजिटिवो की संख्या 571 पर पहुंची

जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में 6 और लोंगो को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

कोरोना के नये प्रकरणों में आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी 31 वर्ष का व्यक्ति, यहीं पर रहने वाले पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति की पत्नी उम्र 55 वर्ष एवं भाई उम्र 62 वर्ष, गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुये और संक्रमित पाये गये।

गिरनार अपार्टमेंट तैयब अली चौक निवासी युवक के सम्पर्क में आया बेदी नगर नागपुर रोड में रहने वाला युवक उम्र 26 साल एवं हनुमान मन्दिर आदर्श नगर ग्वारीघाट में रहने वाला युवक उम्र 27 वर्ष तथा मनीष टेंट हाउस के पास शांति नगर गोहलपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष शामिल है ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 571 हो गई है । इनमें से 409 स्वस्थ हो गये हैं और 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 147 हो गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम