CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना के 5 नए मरीज 62 वर्षीय व्रद्ध ने जीती कोरोना की जंग

जबलपुर (आशीष शुक्ला)। कोरोना से स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से तमरहाई चौक कोतवाली निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है ।

इसे मिलाकर जबलपुर में अब तक 297 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं और 14 की मृत्यु हो गई है । बीते चौबीस घण्टे में कोरोना के आठ नये केस मिलने के बाद जबलपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 373 पहुँच गई है और कोरोना के एक्टिव केस 62 हो गये हैं ।

बुधवार रात को आये 5 पॉजिटिव
अभी अभी रात को आई रिपोर्ट के अनुसार 5 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।

5 पॉजिटिव में 1 स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजर है 3 पूर्व में संक्रमित परिवारों से जुड़े हुए लोग हैं और एक अन्य पुरुष संक्रमित पाया गया है।

Back to top button