Monday, April 20, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना के मामलों में आई कमी, आज मिले 30 पॉजीटिव

जबलपुर, आशीष शुक्ला।कोरोना के नए मामलों में आज कमी आई है। कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 15 दिसम्बर को 43 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 256 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 30 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 43 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 228 हो गई है और रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत हो गया है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 30 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 916 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 230 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 458 हो गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 510 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम