Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कल मिले व्रद्ध का 9 साल का नाती भी संक्रमित

IMG 20200412 WA0074

जबलपुर। जबलपुर में कल देर शाम एक व्रद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने पूरे इलाके को न सिर्फ सील कर दिया है वरन चप्पे चप्पे को सेनेटाइज किया ।

परिवार में जो भी सदस्य हैं उन सभी की स्वास्थ्य जांच की गई । कल जिस शख्स का सेम्पल पॉजीटिव पाया गया वह 70 वर्षीय व्रद्ध के नाती की रिपोर्ट भी आज पॉजीटिवआई है  फिलहाल उसे मेडिकल शिफ्ट किया जा रहा है।

कल रविवार को पॉजिटिव मिले सुरेंद्र सोनी का नाती 9 बर्षीय बालक को भी टेस्ट में पाजिटिव पाया गया है । सुरेंद्र सोनी के नजदीकी लोगों के आज भेजे गये 18 सेम्पल में से शेष 17 की रिपोर्ट निगेटिव आई है । आज सोमवार को कुल 44 सेम्पल परीक्षण हेतु भेजे गए थे । इनमें मेडिकल कॉलेज से भेजे गये तीन सेम्पल भी शामिल हैं । इसके पहले आज शाम को प्राप्त रिपोर्ट्स में जिस एक सेम्पल को अंडर प्रोसेस में रखा गया था वो भी निगेटिव पाया गया है ।

 

 

Exit mobile version