जबलपुर, (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) जबलपुर में बढ़ते रिकवरी रेट की राहत भरी खबर के बीच आज गुरुवार को एक चिंताजनक खबर आई जबलपुर में आज एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर लैब से आज गुरुवार 11जून की दोपहर मिली 72 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में कोरोना के नौ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ।
नये पॉजिटिव मामलों में दो परिवारों के आठ लोग शामिल हैं। जबकि एक पॉजिटिव मिला व्यक्ति प्रवासी मजदूर है। चंदन कॉलोनी हुनमान मंदिर के पीछे रहने वाला 34 साल का यह व्यक्ति 8 मई को अहमदाबाद से जबलपुर आया था।
