Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, क्राइम पेट्रोल देखकर दिया वारदात को अंजाम

yashbharatnews

जबलपुर।  लोहा व्यवसाई से मोबाइल पर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडे ने बताया कि दुकान में काम करने वाले नौकर अमरदीप कजरवारा निवासी ने अपने साथी अनूप राणा निवासी सतना के साथ मिलकर फिरौती की मांग की थी l

क्राइम पेट्रोल देखकर दिया वारदात को अंजाम

अमरदीप आए दिन क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता रहता था काफी लोगों से कृपया उधार लेने के बाद उसको चुकाने के लिए उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख कर मोबाइल पर फिरौती की मांग कीl

नया मोबाइल खरीदा था
घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने नया मोबाइल खरीदा था वही मोबाइल की सिम अपना सतना से कोरियर द्वारा मंगवाई थी फिरौती की मांग करने के बाद मोबाइल को जला दिया गया था जला हुआ मोबाइल भी पुलिस ने जप्त कर लिया है

Exit mobile version