Sunday, April 19, 2026
CoronajabalpurLatest

जबलपुर में आज फिर 26 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला। जबलपुर यशभारत- कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरुवार ग्यारह मार्च को 17 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है और 650 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 26 नये मरीज सामने आये हैं।

गुरुवार को स्वस्थ हुये 17 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 476 हो गई है और रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत हो गया है । गुरुवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान पाये गये 26 नये मरीजों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16 हजार 919 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या अब 191 हो गई है । कोरोना की जांच हेतु गुरुवार को 593 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम