Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में अब नहीं होगा रात का कर्फ्यू, तथा रविवार लॉक डाउन, आज मिले 196 नए पॉजिटिव

yashbharatnewsupdatealert

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। यशभारत जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा रविवार का लॉकडाउन और रात्रि कालीन कर्फ्यू समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

आज 196 नये मरीज मिले, 113 स्वस्थ

जबलपुर यशभारत कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार को 113 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2235 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 196 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 113 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3699 हो गई है ।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 196 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4934 पहुँच गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 96 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1139 हो गये हैं । आज 1575 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 78770 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Exit mobile version