Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में अब ओमती क्षेत्र से मिले 3 नए पॉजिटिव केस

IMG 20200422 WA0018

जबलपुर( यशभारत)। कहीं जबलपुर कोरोना का केरियर तो नहीं बनता जा रहा आज हर शख्स के मन मे यह सवाल लाजिमी है। यहां पिछले 10 दिनों में कोई ऐसा दिन नहीं जब कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा न हुआ हो यह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी रहा। 

आज 165 सेम्पल की रिपोर्ट्स में तीन व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

तीनों के सेम्पल सागर मेडिकल कॉलेज परीक्षण हेतु भेजे गये थे । ये तीनों एक ही परिवार के हैं और ओमती क्षेत्र के अंतर्गत हितकारिणी महिला महाविद्यालय के सामने स्थित राशिद मस्जिद के समीप रहने वाले हैं।

इनमें अब्दुल बाकी खान उम्र 56 बर्ष, श्रीमती नाज खान उम्र 50 बर्ष और शाहबाज मोहम्मद खान उम्र 25 बर्ष शामिल हैं।

तीनों पूर्व में संक्रमित पाये गये बंटी खान के सम्पर्क में आने वालों में हैं और होम क्वारेन्टीन में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 109 हो गई है।

मंगलवार की रात प्राप्त हुई 165 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में सागर मेडिकल कॉलेज की 91 और आईसीएमआर लैब की 74 सेम्पल की रिपोर्ट्स शामिल है । आईसीएमआर से मिली सभी 74 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स निगेटिव हैं ।

Exit mobile version