Latest

जबलपुर में अधजली लाश की पुलिस ने की शिनाख्त, 26 मार्च को हुआ था घर से गायब

जबलपुर। बरगी नगर से 10 किमी. दूर घुंसौर रोड पर ग्राम गढ़ गोरखपुर जाने वाले मार्ग के जंगल में विगत दिनों में मिली एक अधजली लाश की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की शिनाख्त घुंसौर के बम्हनौदा निवासी 51 वर्षीय शैल कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो कि विगत 26 मार्च को घर से गायब हुआ था, जिसकी अधजली लाश जंगल में 28 मार्च को वनरक्षक को मिली थी।

सीएसपी बरगी रवि चौहान ने बताया कि विगत 28 मार्च वन रक्षक अमित त्रिपाठी को गढ़ गोरखपुर के जंगल में एक अधजली लाश मिली थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास श्ुारु किये थे। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की शिनाख्त बम्हनौदा निवासी 51 वर्षीय शैल कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो कि 26 मार्च को घर से गायब हुआ था। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रहीं है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और साक्ष्य छिपाने के लिये उसके शव को आग के हवाले किया गया था। बहरहाल पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रहीं है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम