Site icon Yashbharat.com

जबलपुर- मंडला सीमा के मनेरी स्थित स्टील प्लांट में हादसा गर्म लोहा गिरने से एक मजदूर की मौत, 6 घायल

yashbharat breaking

यशभारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला। मंडला जिले के जबलपुर सीमा पर स्थित मनेरी औद्योयोगिक क्षेत्र में स्थित भूमिका स्टील प्लांट में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

जिसमें गर्म लोहा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। मंडला एसपी यशपाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मनेरी स्थित भूमिका स्टील प्लांट में हादसा हुआ है जिसमें सरिया बनाने की प्रक्रिया के दौरान गर्म लोहा फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया जिसमें अवधेश पटेल नामक मजदूर की मौत हो गयी है वहीं 6 अन्य घायलों को उपचार हेतु जबलपुर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गर्म लोहे से सरिया बनाने की प्रक्रिया के दौरान घटित हुई है जिसमें ऊपर से गर्म लोहा नीचे खड़े मजदूरों पर गिरा था। जानकारी के मुताबिक मृतक अवधेश पटेल पिता किशनलाल पटेल की उम्र 40 वर्ष थी जो बरेला के पास ढूंढी गांव का रहने वाला था।

इसके अलावा घायलों में प्रमोद पटेल बम्हनी जिला जबलपुर व शिवकुमार बीजाडांडी मंडला के साथ चार घायल रमेश प्रजापति, आकाश कुमार, ब्रजेश और लाला प्रजापति सीधी जिले के रहने वाले हैं। जिनका उपचार जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version