jabalpurLatest

जबलपुर-मंडला मार्ग बबैहा पुल में फिर हुआ भीषण हादसा, दो की मौत

मंडला। जबलपुर-मंडला मार्ग स्थित बबैहा पुल में आज फिर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पुल में दो ट्रको की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। भिंड़त होने से पुल में ही एक ट्रक पलट गया।

जिसका ड्राइवर ट्रक में फंस गया,वहीं दो मजदूरों की मौत होना बताया जा रहा है। इन ट्रकों के आपस में भिंड़त के बाद जाम लग गया है। बचाब दल मौके में पहुंच चुका,कुछ दिन पहले इसी पुल से बहकी कार नदी में गिर जाने दो की मौत हो गई थी। ग्रामीण दुर्घटनाओ के लिए सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही को मुख्य कारण बता रहे हैं।

Back to top button