Site icon Yashbharat.com

जबलपुर बड़ी खबर : दो और कोरोना पॉजिटिव, अब गोहलपुर में कोरोना हमला

IMG 20200418 WA0028

यशभारत ब्रेकिंग दो और पॉजिटिव मिले

कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 59 पहुँची

जबलपुर यशभारत। आज देर रात मिली 70 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में दो को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । यशभारत को जो पता चला इनमें गोहलपुर अमखेरा रोड निवासी 27 बर्षीय आकाश शर्मा और मोतीनाला निवासी 40 बर्षीय अंजुम निशा शामिल हैं । इस तरह आज शनिवार को कुल 16 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 59 तक पहुंच गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।
आज शनिवार को आईसीएमआर लैब से कुल 255 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं । इनमें 16 कोरोना पॉजिटिव और 237 निगेटिव पाई गई हैं । जबकि 2 सेम्पल को अंडर प्रोसेस रखा गया है ।

Exit mobile version