आशीष शुक्ला…
जबलपुर यशभारत। यह जानकार आपको हैरानी होगी कि एक टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी टेस्ट करने वाले को बताया कि वह पोजिटिब है तो वह घबरा गया।
रिपोर्ट में संदेह होने पर उसने पुनः आईसीएमआर में टेस्ट कराया,जहाँ से रिपोर्ट नेगेटिव मिली तो उसने इसकी शिकायत संबधित विभाग से की। अब पता चला है कि टेस्ट लेना बंद कर दिया है।गोपनीय तरीके से जांच जारी है।
एक जिम्मेदार अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि शिकायत प्राप्त हुई थी शिकायत उपरांत जांच समिति बंसल पैथोलॉजी पहुंचकर नियमानुसार जांच कीl जांच उपरांत उन्होंने बंसल पैथोलॉजी को कोरोना सैंपल लेने पर रोक लगा दी है।

