आशीष शुक्ला…
जबलपुर। बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते 24 घण्टे में मिले 39 कोरोना पॉजिटिव में से 26 और व्यक्तियों की डिटेल्स प्राप्त हुई हैं।
कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में 11 व्यक्ति झाड़ू कम्पनी श्री नाथ मन्दिर तमरहाई चौक उपरैनगंज के निवासी हैं ।
इनमें पांच और दस वर्ष के बालक, 14 वर्ष की बालिका, 21 एवं 23 वर्ष की युवती, 28 वर्ष की दो महिला, 48 वर्ष की महिला एवं छब्बीस, अठ्ठाईस एवं 30 वर्ष का पुरुष शामिल है ।
वहीं झाड़ू कम्पनी तमरहाई चौक उपरैनगंज के इन 11 व्यक्तियों के अलावा ललित कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के 5 लोगों 11 और 12 वर्ष के बालक, 26 एवं 40 वर्ष की महिला और 35 वर्ष का पुरूष, पुलिस लाइन निवासी 22 साल का पुलिस कांस्टेबल, पुराना खेरमाई मन्दिर के पास चेरीताल निवासी 30 वर्ष का पुरुष पॉजिटिव आये।
दरहाई सराफा निवासी 70 वर्ष के वृद्ध, कंचनपुर एसबीआई एटीएम के पास रहने वाली 50 वर्ष की महिला और 24 वर्ष का युवक भी पॉजिटिव मिले।
वहीं डीआरएम ऑफिस में कार्यालय अधीक्षक रेलवे कालोनी हाऊबाग निवासी 40 वर्ष का युवक, महावीर कम्पाउंड सदर निवासी 32 वर्ष का पुरूष, सरस्वती शिशु मन्दिर का भृत्य छोटी लाइन निवासी 30 वर्ष का पुरूष, गोपाल बिहार निवासी 35 वर्ष का पुरूष तथा त्रिपुरी चौक नव निवेश कॉलोनी गढ़ा निवासी रेलवे इलेक्ट्रिकल विभाग का टेक्नीशियन 27 साल का पुरुष को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

