Site icon Yashbharat.com

जबलपुर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया श्रमदान

images 63

जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने भी महात्मा गांधी स्मारक पर पहुंचकर श्रमदान किया एवं स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को जागरूक करते हुए अधिकारियों को स्वच्छता के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त श्री सिंह ने गांधी स्मारक के आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए।

गांधी स्मारक तिलवारा घाट में प्रातः निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह तथा सहायक आयुक्त सुश्री एकता अग्रवाल, स्वच्छता प्रभारी तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन ,अनिल बारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रीतेश मासौदकर, संतोष गौर तथा बड़ी संख्या में सफाई सैनिकों के द्वारा सफाई की गई तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के गांधी स्मारक में स्वच्छता रखने हेतु शपथ ली गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान :निगमायुक्त  अनूप जुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में सफाई सैनिकों का मानस भवन में सम्मान किया गया।

निगमायुक्त ने सभी संभागों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए आम जनों एव शहरहित में आगे भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त  टीएस कुमरे, कार्यपालन यंत्री अजय शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, आर पी गुप्ता, सुनील गुजराती ,के के दुबे,विमल मिश्रा अनिल बारी एवं सभी संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन :
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में गढ़ा संभाग के रामलीला मैदान सामुदायिक भवन में विसुधा सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को कबाड़ के पुनः उपयोग से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं।इस मौके से सहायक आयुक्त  एकता अग्रवाल संभागीय अधिकारी अंकिता जैन,मुख्य स्वच्छता निरीक्षक  प्रितेश मसोडकरएवं विशुद्ध सेवा समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

अभियान में इनकी भी भागीदारी सराहनीय रही

स्वच्छता अभियान में आज सभी संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षको की भागीदारी भी सराहनीय रही।

इस संबंध में निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया और खुद सफाई के सिपाहियों के साथ अपने अपने क्षेत्रों में सफाई की।

भागलेने वालों में श्रीमती हर्षा पटेल, स

आगस्ते, राधा पवार, अतुल रैकवार, रविन्द्र सिंह, विष्णुकांत दुबे हिटलर अर्खेल,अनिल कुमार मिश्रा, आनंद राव, पोला राव, तृप्ति चौधरी,अर्जुन यादवकालू राम सोलंकी, धर्मेंद्र राज इंद्रकुमार तामियाँ एवं समस्त सुपरवाइजरों के नाम शामिल है।

 

Exit mobile version